Skip to main content
FocusedTaiyari logo FocusedTAIYARI
2024 · CBT 1 Morning

ALP CBT-1 Previous Year Question 2024-11-26 morning Shift

73 questions 120 min 73.0 marks
41 Part A
+1.0M -0.33M
निम्नलिखित संख्या युग्मों में, दूसरी संख्या पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। X और Y को किन संख्याओं से प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर की दो संख्याओं द्वारा अनुसरण किया जाने वाला पैटर्न :: के दाईं ओर के पैटर्न के समान हो? X : 112 :: 15 : Y (नोट: संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर ही की जानी चाहिए, संख्याओं को उनके घटक अंकों में विभाजित नहीं किया जाना चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर जोड़/घटाव/गुणा आदि जैसी संक्रियाएँ की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में विभाजित करके उन पर गणितीय संक्रियाएँ करना अनुमत नहीं है।)
42 Part A
+1.0M -0.33M
12 सेंटीमीटर त्रिज्या वाले एक ठोस धात्विक गोले को पिघलाकर 2 सेंटीमीटर त्रिज्या वाले छोटे गोलों में ढाला जाता है। कुल कितने छोटे गोले बनते हैं?
43 Part A
+1.0M -0.33M
दिए गए विकल्पों में से वह संख्या चुनें जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है। 549 525 477 405 309 ?
44 Part A
+1.0M -0.33M
खेलो इंडिया पैरा गेम्स (2023) ____________ में आयोजित किए गए थे।
45 Part A
+1.0M -0.33M
एक विशिष्ट सांकेतिक भाषा में, A + B का अर्थ है ‘A, B की माता है’, A − B का अर्थ है ‘A, B का भाई है’, A × B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’, A ÷ B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’, और A # B का अर्थ है ‘A, B की पुत्री है’। यदि ‘P × Q + T + Z − S # K’ हो, तो K और Q का क्या संबंध है?
46 Part A
+1.0M -0.33M
रोहित बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व दिशा में 25 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है, 17 किमी गाड़ी चलाता है, फिर दाएँ मुड़ता है और 14 किमी गाड़ी चलाता है। इसके बाद वह दाएँ मुड़ता है और 11 किमी गाड़ी चलाता है। अंत में वह बाएँ मुड़ता है, 11 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
47 Part A
+1.0M -0.33M
पृथ्वी के वायुमंडल में गति करते समय प्रकाश की किरण किस घटना के कारण मुड़ जाती है?
48 Part A
+1.0M -0.33M
10% प्रति वर्ष की साधारण ब्याज दर पर कोई धनराशि कितने समय में दोगुनी हो जाएगी?
49 Part A
+1.0M -0.33M
1 से 70 तक की संख्याओं में से (दोनों को मिलाकर) कितने प्रतिशत संख्याओं के इकाई अंक में 1 या 7 आता है?
50 Part A
+1.0M -0.33M
निम्नलिखित में से किसने दुबई में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के 'विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन (सीओपी28)' में भाग लिया?