Skip to main content
FocusedTaiyari logo FocusedTAIYARI
2025 · CBT 2 Morning Fitter

ALP CBT-2 Previous Year Question 2025-05-06 Morning Shift Fitter

172 questions 120 min 172.0 marks
11 Part A
+1.0M -0.33M
इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की क्लियरेंस सेल में, एक वस्तु जिसका अंकित मूल्य ₹12,225 था, अब ₹10,758 में बेची जा रही है। वस्तु पर छूट प्रतिशत d है। d का मान क्या है?
12 Part A
+1.0M -0.33M
10 किलोग्राम द्रव्यमान वाली किसी वस्तु को जमीन से 5 मीटर की ऊंचाई तक उठाने पर उसमें निहित ऊर्जा की गणना कीजिए। दिया गया है: g = 9.8 m s⁻²।
13 Part A
+1.0M -0.33M
एक ठोस घनाकार वस्तु के तीन आसन्न फलकों का क्षेत्रफल क्रमशः 162 cm², 144 cm² और 50 cm² है। घनाकार वस्तु का आयतन (cm³ में) क्या है?
14 Part A
+1.0M -0.33M
दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? UT27, RQ25, NM23, ?
15 Part A
+1.0M -0.33M
आठ व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हैं, जिनमें प्रत्येक पंक्ति में चार व्यक्ति हैं, और उनके बीच समान दूरी है। पंक्ति 1 में A, B, C और D बैठे हैं और सभी दक्षिण की ओर मुख किए हुए हैं। पंक्ति 2 में P, Q, R और S बैठे हैं और सभी उत्तर की ओर मुख किए हुए हैं। इस प्रकार प्रत्येक व्यक्ति दूसरी पंक्ति के किसी अन्य व्यक्ति की ओर मुख किए हुए है। R के दाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। D, S और P के निकटतम पड़ोसी व्यक्ति की ओर मुख किए हुए है। C, S के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठे व्यक्ति की ओर मुख किए हुए है। R, A की ओर मुख किए हुए नहीं है। निम्नलिखित में से कौन B की ओर मुख किए हुए है?
16 Part A
+1.0M -0.33M
इंजीनियरिंग ड्राइंग में, मुख्य रेखाएँ __________ को दर्शाने के लिए खींची जाती हैं।
17 Part A
+1.0M -0.33M
विंडोज में कई टेक्स्ट एडिटिंग एप्लिकेशन में टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए आमतौर पर किस कुंजी संयोजन का उपयोग किया जाता है?
18 Part A
+1.0M -0.33M
नीचे संख्याओं के दो समूह दिए गए हैं। प्रत्येक समूह में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ करने से दूसरी संख्या प्राप्त होती है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ करने से तीसरी संख्या प्राप्त होती है, और इसी तरह आगे भी। दिए गए विकल्पों में से कौन सा विकल्प दिए गए समूहों के समान संक्रियाओं का पालन करता है? (नोट: संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए, संख्याओं को उनके घटक अंकों में विभाजित नहीं किया जाना चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर जोड़/घटाव/गुणा जैसी संक्रियाएँ की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में विभाजित करके उन पर गणितीय संक्रियाएँ करना अनुमत नहीं है।) 11 – 12; 1 – 22; 1 – 17; 27 – 72; 9 – 82; 9 – 77;
19 Part A
+1.0M -0.33M
एक आयताकार हॉल के फर्श का परिमाप 220 मीटर है। यदि चारों दीवारों को ₹10 प्रति वर्ग मीटर की दर से रंगने का खर्च ₹11,000 है, तो हॉल का आयतन ज्ञात कीजिए।
20 Part A
+1.0M -0.33M
जसप्रीत ने ₹12,800 की राशि 5% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर जमा की। 2 वर्षों के बाद जसप्रीत को प्राप्त होने वाली कुल राशि (₹ में) कितनी होगी?