Skip to main content
FocusedTaiyari logo FocusedTAIYARI
2025 · Level 1 Afternoon

Group D LEVEL 1 Previous Year Question 17/12/2025 Shift 2 Shift Common

100 questions 120 min 100.0 marks
41 Part B
+1.0M -0.33M
यदि बहुलक 3 है और बहुलक माध्य का 3/2 गुना है, तो माध्यिका और माध्य के गुणनफल का वर्ग ज्ञात कीजिए।
42 Part B
+1.0M -0.33M
एक कक्षा के 30 विद्यार्थियों की औसत आयु 19 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 20 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्षों में) क्या है?
43 Part B
+1.0M -0.33M
एक फल विक्रेता 10 किलो सेब 85 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदता है और उन्हें 100 रुपये प्रति किलो की दर से बेचता है। उसका कुल लाभ कितना है?
44 Part B
+1.0M -0.33M
A और B मिलकर एक काम को 3 दिनों में पूरा कर सकते हैं। B अकेले उसी काम को 12 दिनों में पूरा करता है। A को अकेले उस काम को दोगुना करने में कितने दिन लगेंगे?
45 Part B
+1.0M -0.33M
जूली अपनी बेटी से 24 साल बड़ी है। 6 साल बाद, जूली की उम्र उसकी बेटी की उम्र की दोगुनी हो जाएगी। जूली की वर्तमान उम्र (वर्षों में) क्या है?
46 Part B
+1.0M -0.33M
राजधानी एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस एक ही दिशा में क्रमशः 87 किमी/घंटा और 51 किमी/घंटा की गति से चलती हैं, और उनकी लंबाई समान है। यदि राजधानी एक्सप्रेस गरीब रथ एक्सप्रेस को 175 सेकंड में पूरी तरह से पार कर जाती है, तो राजधानी एक्सप्रेस की लंबाई क्या होगी?
47 Part B
+1.0M -0.33M
एक एथलेटिक ट्रैक एक आयत के आकार का है जिसके दो विपरीत सिरों पर अर्धवृत्त बने हैं। यदि प्रत्येक सीधे भाग की लंबाई 100 मीटर है और ट्रैक का कुल परिमाप 400 मीटर है, तो प्रत्येक अर्धवृत्ताकार सिरे की त्रिज्या क्या है (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें)? (π = 22/7 सूत्र का प्रयोग करें)
48 Part B
+1.0M -0.33M
DMART किराने के सामान पर 30 की खरीदारी पर 11 मुफ्त का ऑफर दे रहा है। DMART द्वारा दी जा रही कुल प्रतिशत छूट कितनी है? (उत्तर दो दशमलव स्थानों तक सही हो)
49 Part B
+1.0M -0.33M
यदि X और 147 का माध्य समानुपाती 84 है, तो X का मान ज्ञात कीजिए।
50 Part B
+1.0M -0.33M
किसी वस्तु की कीमत पहले सप्ताह में 5% घट जाती है और फिर दूसरे सप्ताह में 8% बढ़ जाती है। दूसरे सप्ताह के बाद कीमत में प्रभावी प्रतिशत वृद्धि क्या है?