2025 · Level 1
Morning
Group D LEVEL 1 Previous Year Question 19/12/2025 Shift 1 Shift Common
100 questions
120 min
100.0 marks
Your score
0 / 0
0 correct
0 wrong
0 skipped
31
Part B
+1.0M
-0.33M
₹657 के अंकित मूल्य वाली एक वस्तु ₹526 में बेची गई। दी गई छूट का प्रतिशत क्या था? (उत्तर को दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें।)
32
Part B
+1.0M
-0.33M
एक घनाकार वस्तु की लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई का अनुपात 6 : 5 : 4 है और उसका आयतन 810000⁶² cm³ है। उसका पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
33
Part B
+1.0M
-0.33M
पांच साल पहले, मीरा अपनी भतीजी काव्या से तीन गुना बड़ी थी। सात साल बाद, मीरा काव्या से दुगुनी बड़ी होगी। मीरा की वर्तमान आयु (वर्षों में) क्या है?
34
Part B
+1.0M
-0.33M
एक टंकी में दो प्रवेश पाइप (A और B) और एक निकास पाइप (C) हैं। पाइप A अकेले टंकी को 15 घंटे में भर सकता है, पाइप B 18 घंटे में और पाइप C 27 घंटे में खाली कर सकता है। पहले 5 घंटे तक पाइप A और B एक साथ चलते हैं। फिर अगले 12 घंटे तक पाइप B और C एक साथ चलते हैं। उसके बाद, केवल पाइप B ही चलता है। टंकी के शेष भाग को भरने में पाइप B को कितना समय लगेगा?
35
Part B
+1.0M
-0.33M
एक विक्रेता को एक कमीज को ₹1,000 में बेचने पर 5% का नुकसान होता है। यदि वह कमीज को ₹1,400 में बेचता तो उसे x% का लाभ होता। x का मान ज्ञात कीजिए।
36
Part B
+1.0M
-0.33M
दो ट्रेनें, जिनकी लंबाई क्रमशः 232 मीटर और 248 मीटर है, विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। पहली ट्रेन 51 किमी/घंटा की गति से और दूसरी 57 किमी/घंटा की गति से चल रही है। उन्हें एक-दूसरे को पार करने में कितना समय लगेगा?
37
Part B
+1.0M
-0.33M
13 संख्याओं का औसत 7 है। यदि प्रत्येक संख्या को 3 से गुणा किया जाए, तो नया औसत क्या होगा?
38
Part B
+1.0M
-0.33M
एक ऐसी छूट ज्ञात कीजिए जो 7%, 10% और 15% की लगातार तीन छूटों के लगभग बराबर हो।
39
Part B
+1.0M
-0.33M
एक त्रिभुज का क्षेत्रफल एक समांतर चतुर्भुज के क्षेत्रफल का एक तिहाई है, जिसका आधार 24 सेमी है। यदि त्रिभुज की भुजाओं की लंबाई क्रमशः 22 सेमी, 18 सेमी और 24 सेमी है, तो समांतर चतुर्भुज की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
(वर्गमूल 35 = 5.9 का प्रयोग करें)
40
Part B
+1.0M
-0.33M
एक कमरे की माप 16 मीटर, 20 मीटर और 24 मीटर है। सभी मापों को सटीक रूप से मापने के लिए सबसे बड़े पैमाने की लंबाई (मीटर में) ज्ञात कीजिए।