Skip to main content
FocusedTaiyari logo FocusedTAIYARI
2025 · Level 1 Evening

Group D LEVEL 1 Previous Year Question 2025-03-12 Shift 3 Shift Common

100 questions 120 min 100.0 marks
31 Part B
+1.0M -0.33M
यदि A : B = 4 : 6 और B : C = 7 : 12 है, तो A : B : C क्या होगा?
32 Part B
+1.0M -0.33M
एक विक्रेता अपने सौंदर्य उत्पादों पर ग्राहकों को 29% की छूट देती है और फिर भी उसे 12% का लाभ होता है। ₹896 मूल्य वाले सौंदर्य उत्पाद का लागत मूल्य (₹ में) क्या है?
33 Part B
+1.0M -0.33M
विजय के हिंदी अंकों का दो-पाँचवाँ भाग, उसके संस्कृत अंकों के एक-तिहाई से 5 अधिक है, जबकि उसके हिंदी अंकों का पाँच गुना और उसके संस्कृत अंकों का पाँच गुना मिलाकर 310 होता है। उसके संस्कृत अंक ज्ञात कीजिए।
34 Part B
+1.0M -0.33M
एक त्रिभुज की भुजाओं की लंबाई 148 सेमी, 57 सेमी और 175 सेमी है। 57 सेमी लंबाई वाली भुजा के संगत ऊँचाई की लंबाई क्या है?
35 Part B
+1.0M -0.33M
91 छात्रों की एक कक्षा ने भौतिक विज्ञान की परीक्षा दी। 12 छात्रों का औसत अंक 64 था। बाकी छात्रों का औसत अंक 77 था। पूरी कक्षा का औसत अंक (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) क्या है?
36 Part B
+1.0M -0.33M
एक ट्रेन 2091 मीटर और 1259 मीटर लंबाई की दो सुरंगों को क्रमशः 89 सेकंड और 63 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की लंबाई क्या है?
37 Part B
+1.0M -0.33M
एक व्यक्ति अपनी आय का 60% बचाता है। यदि उसका व्यय ₹600 है, तो उसकी आय (₹ में) कितनी होगी?
38 Part B
+1.0M -0.33M
एक धनराशि को A, B, C और D के बीच 6 : 7 : 17 : 19 के अनुपात में वितरित किया जाना है। यदि C को B से ₹250 अधिक प्राप्त होते हैं, तो A को कितनी धनराशि प्राप्त हुई?
39 Part B
+1.0M -0.33M
एक कार 180 किलोमीटर की दूरी 60 किमी/घंटा की गति से तय करती है और फिर उसी मार्ग से 45 किमी/घंटा की गति से वापस आती है। वापसी की यात्रा, जाने की यात्रा से कितने मिनट लंबी है?
40 Part B
+1.0M -0.33M
सरल कीजिए: 2.34 - 1.89