Skip to main content
FocusedTaiyari logo FocusedTAIYARI
2025 · Level 1 Morning

Group D LEVEL 1 Previous Year Question 2025-04-12 Shift 1 Shift Common

100 questions 120 min 100.0 marks
31 Part B
+1.0M -0.33M
एक रेल पटरी पर चल रहे दो व्यक्तियों को एक ट्रेन ओवरटेक करती है। पहला व्यक्ति 5.4 किमी/घंटा की गति से चल रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति 18 किमी/घंटा की गति से चल रहा है। ट्रेन को उन्हें ओवरटेक करने में क्रमशः 30 और 44 सेकंड लगते हैं। यदि दोनों व्यक्ति ट्रेन की ही दिशा में चल रहे हैं, तो ट्रेन की गति क्या है?
32 Part B
+1.0M -0.33M
R ने ₹20 का भुगतान ₹2 और ₹5 के सिक्कों से किया। यदि भुगतान में प्रत्येक मूल्यवर्ग का कम से कम एक सिक्का प्रयोग किया गया है, तो प्रयोग किए गए ₹2 के सिक्कों की संख्या _____ है।
33 Part B
+1.0M -0.33M
8 वर्षों के बाद जॉन और जेम्स की आयु का अनुपात 8:7 होगा। यदि उनकी आयु का अंतर 5 वर्ष है, तो जेम्स की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
34 Part B
+1.0M -0.33M
तीन संख्याओं का योग 4512 है। यदि पहली और दूसरी संख्या का अनुपात 16:9 है तथा दूसरी और तीसरी संख्या का अनुपात 15:21 है, तो पहली और तीसरी संख्या का अंतर ज्ञात कीजिए।
35 Part B
+1.0M -0.33M
लेमन चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी चॉकलेट की इकाई कीमतों का अनुपात 28:26 है, और एक परिवार मात्रा के हिसाब से इनका उपभोग 15:14 के अनुपात में करता है। स्ट्रॉबेरी चॉकलेट पर किए गए व्यय और लेमन चॉकलेट पर किए गए व्यय का अनुपात ज्ञात कीजिए।
36 Part B
+1.0M -0.33M
एक समद्विबाहु त्रिभुज की दो बराबर भुजाओं की लंबाई 78 सेमी है और इसके आधार की लंबाई 60 सेमी है। त्रिभुज का क्षेत्रफल (सेमी²) ज्ञात कीजिए।
37 Part B
+1.0M -0.33M
निम्नलिखित को सरल कीजिए। \( (2x^3y^5z) \times (5xy^6z^2) \div (15x^2yz^2) \)
38 Part B
+1.0M -0.33M
एक पाइप एक टंकी को 6 मिनट में भर सकता है, जबकि दूसरा पाइप पूरी तरह से भरी हुई टंकी को 12 मिनट में खाली कर सकता है। यदि टंकी खाली होने पर दोनों पाइपों को एक साथ खोला जाए, तो टंकी का एक चौथाई भाग भरने में कितने मिनट लगेंगे?
39 Part B
+1.0M -0.33M
एक चतुर्भुज ABCD के शीर्ष A(2,3), B(5,7), C(10,6) और D(7,2) हैं। चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
40 Part B
+1.0M -0.33M
यदि किसी संख्या के 5/9 भाग के 40% का 30% 704 है, तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।