Skip to main content
FocusedTaiyari logo FocusedTAIYARI
2025 · Level 1 Morning

Group D LEVEL 1 Previous Year Question 2025-05-12 Shift 1 Shift Common

100 questions 120 min 100.0 marks
71 Part C
+1.0M -0.33M
सौरव बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व दिशा में 9 किमी चलता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है, 6 किमी चलता है, फिर दाएँ मुड़कर 11 किमी चलता है। इसके बाद वह फिर दाएँ मुड़ता है और 11 किमी चलता है। अंत में वह दाएँ मुड़ता है, 2 किमी चलता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
72 Part C
+1.0M -0.33M
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो, यह तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा कथनों से तार्किक रूप से निकलता है।

कथन: सभी कांटे केतली हैं। कुछ कांटे प्याले हैं।

निष्कर्ष (I): कुछ केतली प्याले हैं।
निष्कर्ष (II): सभी प्याले कांटे हैं।
73 Part C
+1.0M -0.33M
निम्नलिखित श्रृंखला को देखें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएँ से दाएँ ही करनी है। (सभी संख्याएँ एक अंक की हैं)।

(बाएँ) 7 9 1 8 4 2 5 6 3 8 7 1 9 (दाएँ)

बाएँ से दाएँ कितनी विषम संख्याएँ हैं जिनके तुरंत बाद सम संख्याएँ आती हैं?
74 Part C
+1.0M -0.33M
सात बक्से A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। D के नीचे केवल तीन बक्से रखे हैं। D और E के बीच केवल दो बक्से रखे हैं। A के ठीक ऊपर केवल C रखा है। F, B के नीचे और G के ऊपर किसी स्थान पर रखा है। G के नीचे कितने बक्से हैं?
75 Part C
+1.0M -0.33M
किसी विशिष्ट कोड भाषा में, 'MORE' को '1637' और 'DEMO' को '4176' के रूप में कोडित किया जाता है। दी गई कोड भाषा में 'D' का कोड क्या होगा?
76 Part C
+1.0M -0.33M
उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठी 32 लोगों की एक पंक्ति में, अनीता बाईं ओर से 8वें स्थान पर है। यदि सविता अनीता के दाईं ओर 9वें स्थान पर बैठी है, तो पंक्ति के दाहिने छोर से सविता की स्थिति क्या होगी?
77 Part C
+1.0M -0.33M
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन किसी न किसी रूप में समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। वह कौन सा अक्षर-समूह युग्म है जो उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न युग्म का चयन व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति के आधार पर नहीं किया गया है।)
78 Part C
+1.0M -0.33M
एक विशिष्ट कोड भाषा में, ‘A ? B’ का अर्थ है ‘A, B की पुत्री है’, ‘A = B’ का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है’, ‘A @ B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’ और ‘A √ B’ का अर्थ है ‘A, B की बहन है’। यदि ‘C ? D @ E = F √ L’ हो, तो C और L का क्या संबंध है?
79 Part C
+1.0M -0.33M
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? NSE MRD LQC KPB ?
80 Part C
+1.0M -0.33M
निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर समूह दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करके इसे तार्किक रूप से पूर्ण बनाएगा? IGP 3 KIO -10 MKN -23 OMM -36 ?