Skip to main content
FocusedTaiyari logo FocusedTAIYARI
2025 · Level 1 Morning

Group D LEVEL 1 Previous Year Question 2025-11-12 Shift 1 Shift Common

100 questions 120 min 100.0 marks
51 Part C
+1.0M -0.33M
निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर-संख्या समूह दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करके इसे तार्किक रूप से पूर्ण बना देगा?
52 Part C
+1.0M -0.33M
छह व्यक्ति, A, B, C, D, E और F, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं। A, B के ठीक बाईं ओर बैठा है। C, B के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। D, B का निकटतम पड़ोसी है। F, C के ठीक दाईं ओर बैठा है। D, E के ठीक बाईं ओर बैठा है। पंक्ति के सबसे दाहिने छोर पर कौन बैठा है?
53 Part C
+1.0M -0.33M
A, B, C, D, E और F एक गोलाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। E, B के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। C, F के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। D, C के ठीक बाएँ बैठा है। A के ठीक दाएँ कौन बैठा है?
54 Part C
+1.0M -0.33M
यदि संख्या 258671543 के प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाता है और प्रत्येक विषम अंक से 1 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में मध्य अंक का मान क्या होगा?
55 Part C
+1.0M -0.33M
सतीश बिंदु A से चलना शुरू करता है और दक्षिण दिशा में 47 किमी चलता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है, 65 किमी चलता है, फिर दाएँ मुड़ता है और 65 किमी चलता है। इसके बाद वह दाएँ मुड़ता है और 77 किमी चलता है। अंत में वह दाएँ मुड़ता है, 18 किमी चलता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी और किस दिशा में चलना चाहिए?

(नोट: निर्दिष्ट को छोड़कर सभी मोड़ केवल 90° के हैं।)
56 Part C
+1.0M -0.33M
सात बक्से M, N, O, P, Q, R और S एक के ऊपर एक रखे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। M और O के बीच केवल दो बक्से रखे हैं। S के ऊपर केवल N रखा है। O के नीचे कोई बक्सा नहीं है। R, P के नीचे और Q के ऊपर किसी स्थान पर रखा है। Q के ठीक ऊपर तीसरा बक्सा कौन सा है?
57 Part C
+1.0M -0.33M
निम्नलिखित श्रृंखला को देखें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ केवल एक अंक की हैं)। गिनती केवल बाएँ से दाएँ ही करनी है।

(बाएँ) 6 6 4 5 2 2 4 5 1 4 7 7 4 5 9 6 9 2 4 3 8 1 2 8 3 7 1 (दाएँ)

ऐसी कितनी विषम संख्याएँ हैं जिनके ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद में एक सम संख्या हो?
58 Part C
+1.0M -0.33M
राकेश अपनी कक्षा में ऊपर से 13वें और नीचे से 18वें स्थान पर है। कक्षा में कुल कितने छात्र हैं?
59 Part C
+1.0M -0.33M
श्री अकाई बिंदु A से चलना शुरू करते हैं और उत्तर दिशा में 15 किमी गाड़ी चलाते हैं। फिर वे दाएँ मुड़ते हैं, 18 किमी गाड़ी चलाते हैं, फिर दाएँ मुड़ते हैं और 23 किमी गाड़ी चलाते हैं। इसके बाद वे दाएँ मुड़ते हैं और 26 किमी गाड़ी चलाते हैं। अंत में वे दाएँ मुड़ते हैं, 8 किमी गाड़ी चलाते हैं और बिंदु P पर रुक जाते हैं। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूरी और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए?
60 Part C
+1.0M -0.33M
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? BMV, EOT, HQR, KSP, ?