Skip to main content
FocusedTaiyari logo FocusedTAIYARI
2025 · Level 1 Evening

Group D LEVEL 1 Previous Year Question 2025-12-12 Shift 3 Shift Common

100 questions 120 min 100.0 marks
31 Part B
+1.0M -0.33M
प्रखर और रिया ने मिलकर एक व्यवसाय में ₹35,600 का निवेश किया। वर्ष के अंत में, ₹5,000 के कुल लाभ में से प्रखर का हिस्सा ₹2,300 था। प्रखर का निवेश कितना था?
32 Part B
+1.0M -0.33M
एक बेटे की वर्तमान आयु उसके पिता की आयु का दो-पाँचवाँ भाग है। अब से 8 वर्ष बाद, उसकी आयु उसके पिता की आयु की आधी होगी। पिता की वर्तमान आयु (वर्षों में) कितनी है?
33 Part B
+1.0M -0.33M
आदित्य किसी कार्य का 1/6 भाग 5 दिनों में कर सकता है और भगवान उसी कार्य का 1/5 भाग 11 दिनों में कर सकता है। यदि दोनों मिलकर कार्य करें तो कार्य को पूरा करने में कितने दिन लगेंगे? (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित करें)
34 Part B
+1.0M -0.33M
12 सेमी ऊँचाई वाले एक बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 602.88 सेमी² है। यदि बेलन की त्रिज्या दोगुनी कर दी जाए और उसकी ऊँचाई 25% बढ़ा दी जाए, तो बेलन के मूल आयतन और नए आयतन का अनुपात ज्ञात कीजिए। (π = 3.14 का प्रयोग कीजिए)
35 Part B
+1.0M -0.33M
एक क्रिकेटर का 5 पारियों में औसत 62 रन है। यदि वह छठी पारी में 296 रन बनाता है, तो उसके औसत स्कोर में कितने रनों की वृद्धि होगी?
36 Part B
+1.0M -0.33M
\(\frac{5}{14} \times \frac{14}{\frac{7}{5} \div \frac{7}{11} \text{ of } 2\frac{1}{5}}\) का मान है:
37 Part B
+1.0M -0.33M
निम्नलिखित समीकरण में x का मान क्या है?
\(X \div 0.45 = 2660 \)
38 Part B
+1.0M -0.33M
एक दुकानदार अपने माल पर लागत मूल्य से X% अधिक अंकित करता है और उसे 35% की छूट पर बेचता है। यदि उसे 69% का लाभ होता है, तो X का मान ज्ञात कीजिए।
39 Part B
+1.0M -0.33M
दो बैंकों, A और B, ने क्रमशः 3.5% और 7% प्रति वर्ष की दर से ऋण की पेशकश की। महेश ने प्रत्येक बैंक से ₹4,60,000 उधार लिए। 2 वर्षों के बाद महेश द्वारा दोनों बैंकों को भुगतान किए गए साधारण ब्याज की राशि के बीच धनात्मक अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए।
40 Part B
+1.0M -0.33M
किसी व्यक्ति के वेतन में पहले 30% की कमी की जाती है और फिर 40% की वृद्धि की जाती है। उसके वेतन में कुल प्रतिशत कमी कितनी है?