Skip to main content
FocusedTaiyari logo FocusedTAIYARI
2025 · Level 1 Evening

Group D LEVEL 1 Previous Year Question 2025-12-12 Shift 3 Shift Common

100 questions 120 min 100.0 marks
41 Part B
+1.0M -0.33M
यदि ₹4,820 मूल्य पर अंकित कोई वस्तु ₹4,338 में बेची जाती है, तो छूट का प्रतिशत क्या है?
42 Part B
+1.0M -0.33M
रमन की आय ₹43,500 है। वह अपनी आय का 17% बचाता है। यदि उसकी आय में 18% और व्यय में 20% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत कितनी होगी?
43 Part B
+1.0M -0.33M
यदि तीन संख्याएँ 3 : 5 : 7 के अनुपात में हैं और उनका कुल योग 510 है, तो वह सबसे बड़ी संख्या क्या है जो तीनों संख्याओं को पूरी तरह से विभाजित कर सकती है?
44 Part B
+1.0M -0.33M
यदि किसी संख्या के 20% को 78 में जोड़ा जाए, तो परिणाम वही संख्या होती है। उसी संख्या का 70% क्या होगा?
45 Part B
+1.0M -0.33M
दो संख्याओं का योग 45 है और उनका अंतर 13 है। छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।
46 Part B
+1.0M -0.33M
त्रिभुज ABC में, बिंदु D पर BD ⟂ AC है और ∠DBC = 14° है। E, BC पर स्थित एक बिंदु है, जहाँ ∠CAE = 75° है। ∠AEB का माप क्या है?
47 Part B
+1.0M -0.33M
आरती, अनिल और नवीन ने साझेदारी में एक व्यवसाय शुरू किया, जिसमें उन्होंने क्रमशः 17:6:17 के अनुपात में निवेश किया। वर्ष के अंत में, उन्होंने ₹78,600 का लाभ अर्जित किया, जो उनके कुल निवेश का 20% है। अनिल ने कितना निवेश किया (₹ में)?
48 Part B
+1.0M -0.33M
दो ट्रेनें, जिनकी लंबाई क्रमशः 259 मीटर और 231 मीटर है, विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। पहली ट्रेन 55 किमी/घंटा की गति से और दूसरी 71 किमी/घंटा की गति से चल रही है। उन्हें एक-दूसरे को पार करने में कितना समय लगेगा?
49 Part B
+1.0M -0.33M
एक महिला ने 20 मीटर/मिनट की गति से 80 मिनट तक और फिर 56 मीटर/मिनट की गति से 64 मिनट तक यात्रा की। उसकी औसत गति (मीटर/मिनट में) क्या है?
50 Part B
+1.0M -0.33M
रिज़वान ने एक ही कीमत की तीन घड़ियाँ कुल ₹4,800 में खरीदीं। उसने पहली घड़ी ₹200 के लाभ पर, दूसरी ₹100 की हानि पर और तीसरी ₹150 के लाभ पर बेची। कुल लाभ या हानि प्रतिशत क्या है? (उत्तर को दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें)