Skip to main content
FocusedTaiyari logo FocusedTAIYARI
2025 · Level 1 Morning

Group D LEVEL 1 Previous Year Question 27/11/2025 Shift 1 Shift Common

100 questions 120 min 100.0 marks
41 Part B
+1.0M -0.33M
\(\frac{1}{20}\) \(\frac{10}{40}\) का कितना प्रतिशत है?
42 Part B
+1.0M -0.33M
सांख्यिकी में, 100 में से 21 छात्रों के अंतिम परीक्षा में प्राप्त अंक इस प्रकार हैं: 90, 95, 95, 94, 90, 85, 84, 83, 85, 81, 92, 93, 82, 78, 79, 81, 80, 82, 85, 76, 85। तो आंकड़ों का बहुलक क्या होगा?
43 Part B
+1.0M -0.33M
एक फल विक्रेता ने 150 आम खरीदे। उसने उन्हें इस प्रकार बेचा कि 120 आमों का विक्रय मूल्य 150 आमों के क्रय मूल्य के बराबर हो गया। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
44 Part B
+1.0M -0.33M
तीन पाइप, A, B और C, एक टैंक को खाली से पूरा भरने में क्रमशः 40 मिनट, 20 मिनट और 30 मिनट का समय लेते हैं। टैंक खाली होने पर, तीनों पाइप खोल दिए जाते हैं। A, B और C क्रमशः रासायनिक विलयन P, Q और R को प्रवाहित करते हैं। 9 मिनट बाद टैंक में मौजूद द्रव में विलयन Q का अनुपात क्या होगा?
45 Part B
+1.0M -0.33M
एक पात्र का दो-पाँचवाँ भाग नीले रंग के द्रव से भरा है, शेष भाग का एक-तिहाई भाग काले रंग के द्रव से भरा है, शेष भाग का पाँच-छठा भाग पीले रंग के द्रव से भरा है और शेष 4.2 लीटर द्रव सफेद रंग का है। पात्र की कुल क्षमता ज्ञात कीजिए।
46 Part B
+1.0M -0.33M
एक 325 मीटर लंबी ट्रेन 5 किमी/घंटा की गति से (उसी दिशा में) चल रहे एक व्यक्ति को 45 सेकंड में पार कर लेती है। विपरीत दिशा में 20 किमी/घंटा की गति से चल रही 440 मीटर लंबी दूसरी ट्रेन को पूरी तरह से पार करने में इस ट्रेन को कितना समय (सेकंड में) लगेगा?
47 Part B
+1.0M -0.33M
सरल कीजिए \(\frac{[3\frac{1}{4} \div \{1\frac{1}{4} - 0.5(2\frac{1}{2} - \frac{1}{12})\}]}{5 \times \frac{1}{15}}\).
48 Part B
+1.0M -0.33M
A और B मिलकर एक काम को 6 दिनों में पूरा कर सकते हैं। B अकेले उसी काम को 12 दिनों में पूरा करता है। A को अकेले उस काम को दोगुना करने में कितने दिन लगेंगे?
49 Part B
+1.0M -0.33M
एक ही प्रकार की वस्तुओं पर, समान एमआरपी होने पर, '6 खरीदें, 4 मुफ्त पाएं' जैसी योजना पर _____ % की छूट मिलती है।
50 Part B
+1.0M -0.33M
₹6,800 की राशि पर 15% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्षों में प्राप्त होने वाली राशि क्या होगी?