Skip to main content
FocusedTaiyari logo FocusedTAIYARI
2025 · Level 1 Evening

Group D LEVEL 1 Previous Year Question 27/11/2025 Shift 3 Shift Common

100 questions 120 min 100.0 marks
31 Part B
+1.0M -0.33M
एक कक्षा में 51 विद्यार्थियों की औसत आयु 24 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 25 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्षों में) क्या है?
32 Part B
+1.0M -0.33M
A, B और C एक काम को क्रमशः 3, 8 और 24 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि वे तीनों मिलकर उसी काम का तीन गुना करें तो उन्हें कितना समय (दिनों में) लगेगा?
33 Part B
+1.0M -0.33M
एक ट्रेन P, जो 84 किमी/घंटा की गति से चल रही है, समानांतर पटरियों पर उसी दिशा में 54 किमी/घंटा की गति से चल रही 447 मीटर लंबी ट्रेन Q को 4.5 मिनट में पूरी तरह से पार कर लेती है। ट्रेन P को विपरीत दिशा में 87 किमी/घंटा की गति से चल रही 287 मीटर लंबी ट्रेन R को पूरी तरह से पार करने में कितना समय लगेगा?
34 Part B
+1.0M -0.33M
एक वॉशिंग मशीन की कीमत एक टीवी की कीमत से 40% कम है। यदि वॉशिंग मशीन की कीमत में 80% की वृद्धि होती है और टीवी की कीमत में 22% की कमी होती है, तो 7 वॉशिंग मशीनों और 6 टीवी की कुल कीमत में प्रतिशत परिवर्तन क्या होगा?
35 Part B
+1.0M -0.33M
सरल कीजिए: \(4 \div 24 + 3.6 \times \frac{1}{9} - \{ \frac{1}{15} + (1 - 1.5) \}\)
36 Part B
+1.0M -0.33M
प्रथम 50 सम प्राकृतिक संख्याओं का औसत क्या है?
37 Part B
+1.0M -0.33M
\(\frac{1}{20}\) \(\frac{2}{60}\) का कितना प्रतिशत है?
38 Part B
+1.0M -0.33M
यदि 32 और 24 का तीसरा समानुपाती x है, तो x का मान क्या है?
39 Part B
+1.0M -0.33M
एक त्रिभुज PMN में, ∠P = 76° है। M और N पर बाह्य कोणों के समद्विभाजक एक दूसरे को बिंदु O पर काटते हैं। ∠MON का डिग्री माप क्या है?
40 Part B
+1.0M -0.33M
एक व्यक्ति अपनी आय का 60% बचाता है। यदि उसका व्यय ₹440 है, तो उसकी आय कितनी होगी?