Skip to main content
FocusedTaiyari logo FocusedTAIYARI
General Intelligence & Reasoning

Uncategorized

1410 questions · 1 topic

1410 questions
1121 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
51 लोग उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में खड़े हैं। रोहित बाईं ओर से 19वें स्थान पर है जबकि अनुपम दाईं ओर से 12वें स्थान पर है। रोहित और अनुपम के बीच कितने लोग हैं?
1122 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार से संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं।
(नोट: संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर ही की जानी चाहिए, संख्याओं को उनके घटक अंकों में विभाजित किए बिना। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर जोड़/घटाव/गुणा आदि जैसी संक्रियाएँ की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में विभाजित करके उन पर गणितीय संक्रियाएँ करना अनुमत नहीं है।)

(5, 31, 6) ,br. (3, 16, 5)
1123 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

123 133 142 150 157 ?
1124 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
अक्षय बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व दिशा में 21 किमी चलता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, 11 किमी चलता है, फिर बाएँ मुड़कर 25 किमी चलता है। इसके बाद वह फिर बाएँ मुड़ता है और 16 किमी चलता है। अंत में वह बाएँ मुड़ता है, 4 किमी चलता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
1125 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए और ‘×’ और ‘÷’ को भी आपस में बदल दिया जाए?

168 × 7 – 66 + 5 ÷ 9 = ?
1126 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो, यह तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा कथनों से तार्किक रूप से निकलता है।

कथन:
कुछ झोपड़ियाँ मांद हैं।
कोई भी मांद गुफा नहीं है।

निष्कर्ष:
(I): कुछ झोपड़ियाँ गुफाएँ हैं।
(II): कुछ मांद झोपड़ियाँ हैं।
1127 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
निम्नलिखित संख्या श्रृंखला को देखें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ केवल एक अंक की हैं)। गिनती केवल बाएँ से दाएँ ही करनी है।

(बाएँ) 7 2 8 6 7 3 8 5 9 6 2 4 5 2 8 7 8 6 3 6 4 9 5 1 2 4 3 (दाएँ)

ऐसी कितनी विषम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले और ठीक बाद में एक विषम संख्या है?
1128 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
निम्नलिखित संख्या श्रृंखला को देखें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ केवल एक अंक की हैं)। गिनती केवल बाएँ से दाएँ ही करनी है।

(बाएँ) 4 1 7 9 2 2 7 9 9 9 4 7 7 8 9 1 8 6 2 1 2 2 8 (दाएँ)

ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या और ठीक बाद में एक विषम संख्या है?
1129 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो, यह तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा कथनों से तार्किक रूप से निकलता है।

कथन:
कोई भी छात्र शिक्षक नहीं है।
कोई भी छात्र बढ़ई नहीं है।

निष्कर्ष:
(I) कुछ शिक्षक बढ़ई हैं।
(II) कुछ छात्र शिक्षक हैं।
1130 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
गिनती केवल बाएँ से दाएँ ही करनी है। (ध्यान दें: सभी संख्याएँ केवल एक अंक की हैं।) (बाएँ) 2 3 6 7 3 1 4 2 3 1 3 1 4 8 8 1 7 4 8 8 9 2 7 2 8 1 3 (दाएँ) ऐसी कितनी विषम संख्याएँ हैं जिनके ठीक पहले और ठीक बाद में विषम संख्या आती है?