Skip to main content
FocusedTaiyari logo FocusedTAIYARI
General Intelligence & Reasoning

Uncategorized

1410 questions · 1 topic

1410 questions
1161 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

351 335 319 303 287 ?
1162 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
निम्नलिखित संख्या श्रृंखला को देखें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ केवल एक अंक की हैं)। गिनती केवल बाएँ से दाएँ ही करनी है।

(बाएँ) 4 8 2 8 2 3 8 3 1 3 9 1 7 3 9 7 6 2 6 6 6 8 2 (दाएँ)

ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या और ठीक बाद एक विषम संख्या है?
1163 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
M, N, O, P, W, X और Y एक गोलाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। W, O के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। X, Y के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। O, N और X दोनों का निकटतम पड़ोसी है। P, W का निकटतम पड़ोसी नहीं है। M के दाएँ से गिनने पर M और X के बीच कितने लोग बैठे हैं?
1164 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो, यह तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा कथन तार्किक रूप से सिद्ध होता है।

कथन:
सभी पुस्तकें कलम हैं।
कुछ कलम इरेज़र हैं।

निष्कर्ष:
(I) सभी इरेज़र कलम हैं।
(II) कुछ पुस्तकें इरेज़र हैं।
1165 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
एक विशिष्ट कोड भाषा में,

A ? B का अर्थ है ‘A, B की पुत्री है’,
A = B का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है’,
A @ B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’ और
A √ B का अर्थ है ‘A, B की बहन है’।

यदि 'C = D @ E √ F ? L' हो, तो C और L का क्या संबंध है?
1166 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
श्री अकाई बिंदु A से चलना शुरू करते हैं और दक्षिण दिशा में 9 किमी गाड़ी चलाते हैं। फिर वे बाएँ मुड़ते हैं, 7 किमी गाड़ी चलाते हैं, फिर बाएँ मुड़ते हैं और 21 किमी गाड़ी चलाते हैं। इसके बाद वे फिर बाएँ मुड़ते हैं और 18 किमी गाड़ी चलाते हैं। अंत में वे बाएँ मुड़ते हैं, 12 किमी गाड़ी चलाते हैं और बिंदु P पर रुक जाते हैं। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं)
1167 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
किसी विशिष्ट कोड भाषा में, ‘store what matters’ को ‘bf yt xc’ और ‘don't store it’ को ‘hd ip xc’ के रूप में कोड किया जाता है। दी गई भाषा में ‘store’ को कैसे कोड किया जाएगा?

(सभी कोड दो अक्षरों के हैं)
1168 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

321 323 327 333 341 ?
1169 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन सा अक्षर-संख्या समूह आएगा जिससे यह तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी?

DRA120, OCL102, ZNW84, KYH66, ?
1170 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए और ‘×’ और ‘÷’ को भी आपस में बदल दिया जाए?

22 − 13 ÷ 21 × 39 + 48 = ?