Skip to main content
FocusedTaiyari logo FocusedTAIYARI
General Intelligence & Reasoning

Uncategorized

1410 questions · 1 topic

1410 questions
591 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
जूही बिंदु A से चलना शुरू करती है और उत्तर दिशा में 57 किमी चलती है। फिर वह दाएँ मुड़ती है, 58 किमी चलती है, फिर दाएँ मुड़कर 61 किमी चलती है। इसके बाद वह फिर दाएँ मुड़ती है और 60 किमी चलती है। अंत में वह दाएँ मुड़ती है, 4 किमी चलती है और बिंदु P पर रुक जाती है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
592 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

87 75 63 51 39 ?
593 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
A, B, C, D, E, F और G एक गोलाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। B, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C, A और B का निकटतम पड़ोसी है। E, G के ठीक दाईं ओर बैठा है। F के बाईं ओर से गिनने पर F और B के बीच कितने लोग बैठे हैं?
594 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर RBUL का VXYH से एक निश्चित संबंध है। इसी प्रकार, ZTCD का DPGZ से संबंध है। इसी तर्क के आधार पर, HLKV दिए गए विकल्पों में से किससे संबंधित है?
595 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार से संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर ही की जानी चाहिए, संख्याओं को उनके घटक अंकों में विभाजित नहीं किया जाना चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर जोड़/घटाव/गुणा आदि जैसी संक्रियाएँ की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में विभाजित करके उन पर गणितीय संक्रियाएँ करना अनुमत नहीं है।)
(13, 39, 3)
(15, 75, 5)
596 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
एक विशिष्ट कोड भाषा में, ‘soup hat honey’ को ‘vc iw dp’ के रूप में और ‘honey wall yak’ को ‘ar hw iw’ के रूप में कोडित किया जाता है। दी गई भाषा में ‘honey’ को कैसे कोडित किया जाएगा?
597 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
यदि ‘E’ का अर्थ ‘+’, ‘F’ का अर्थ ‘-’, ‘G’ का अर्थ ‘×’ और ‘H’ का अर्थ ‘÷’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?

96 H 12 G 2 E 15 F 9 = ?
598 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
A, B, C, R, S, T और U एक गोलाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। A, R के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। B, C के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। R, U और B दोनों का निकटतम पड़ोसी है। T, A का निकटतम पड़ोसी नहीं है। S के दाएँ से गिनने पर S और B के बीच कितने लोग बैठे हैं?
599 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
श्रृंखला में प्रश्न चिह्न के स्थान पर क्या आना चाहिए?

1 9 25 ? 81
600 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
सहाना बिंदु A से चलना शुरू करती है और पश्चिम दिशा में 6 किमी चलती है। फिर वह बाएँ मुड़कर 8 किमी चलती है, फिर बाएँ मुड़कर 2 किमी चलती है। इसके बाद वह फिर बाएँ मुड़कर 4 किमी चलती है। अंत में वह दाएँ मुड़कर 4 किमी चलती है और बिंदु P पर रुक जाती है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए?