Skip to main content
FocusedTaiyari logo FocusedTAIYARI
Mathematics

Uncategorized

1175 questions · 1 topic

1175 questions
1011 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
जब 25, 11, 34 और 13 में से प्रत्येक में x जोड़ा जाता है, तो प्राप्त संख्याएँ इसी क्रम में समानुपात में होती हैं। फिर, यदि 9x : y :: y : (8x − 7), और y > 0 है, तो y का मान क्या है?
1012 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
सरल कीजिए: √5 + √25 + 5² - 3² - 10 - √4
1013 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
A किसी कार्य को 66 दिनों में पूरा कर सकता है। B, A से 45% कम कुशल है। C, B से 50% अधिक कुशल है। यदि B और C 24 दिनों तक साथ मिलकर काम करते हैं, तो A अकेले शेष कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगा?
1014 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
एक लड़की एक ऊर्ध्वाधर ध्वजदंड से 15 मीटर दूर खड़ी है। वह ध्वजदंड के शीर्ष को 30° के उन्नयन कोण पर देखती है। ध्वजदंड की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
1015 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
13 मीटर × 4 मीटर × 9 मीटर आयाम वाले घनाकार टैंक का आयतन (मीटर³ में) है:
1016 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
मनीष अपने घर से अपनी सामान्य गति के $\frac{3}{4}\text{वें}$ भाग की गति से चलकर अपने कार्यालय पहुँचने में 8 मिनट विलंबित हो जाता है। उसके द्वारा अपने घर और कार्यालय के बीच की दूरी तय करने में लगने वाला सामान्य समय क्या है?
1017 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
निशा अपने बच्चे के लिए एक मोबाइल फोन खरीदती है। फोन की कीमत ₹24,500 है और इस पर क्रमशः 20% और C% की दो लगातार छूटें दी जाती हैं। दोनों छूटें प्राप्त करने के बाद, वह ₹13,132 का भुगतान करती है। C का मान ज्ञात कीजिए।
1018 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
एक कक्षा के 38 छात्रों ने भौतिक विज्ञान की परीक्षा दी। 14 छात्रों का औसत अंक 68 था। शेष छात्रों का औसत अंक 73 था। पूरी कक्षा का औसत अंक (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) क्या है?
1019 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
किसी वस्तु के अंकित मूल्य पर 60% की छूट देने के बाद, उसे ₹49,834 में बेचा जाता है। उसका अंकित मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
1020 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
P, Q से दो वर्ष बड़ा है, और Q, R से दुगनी आयु का है। यदि P, Q और R की आयु का योग 27 वर्ष है, तो Q की आयु कितनी है?