Skip to main content
FocusedTaiyari logo FocusedTAIYARI
Mathematics

Uncategorized

1175 questions · 1 topic

1175 questions
251 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
एक बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 528 वर्ग मीटर है और उसका आयतन 1848 वर्ग मीटर है। बेलन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल (वर्ग मीटर में) ज्ञात कीजिए।
252 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
14 सेंटीमीटर व्यास वाले एक बेलनाकार पाइप से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पानी बहकर 50 मीटर लंबे और 44 मीटर चौड़े एक आयताकार टैंक में प्रवेश करता है। टैंक में पानी का स्तर 21 सेंटीमीटर बढ़ने में कितना समय लगेगा?
253 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
999.99 + 99.99 + 9.99 का मान है:
254 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
दो संख्याओं का LCM उनके HCF का चार गुना है। उनके LCM और HCF का योग 140 है। यदि उनमें से एक संख्या 112 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
255 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
आकाश, सुमन और राज ने क्रमशः ₹1,720, ₹1,690 और ₹1,240 का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। यदि वर्ष के अंत में लाभ ₹1,440 है, तो लाभ में राज का हिस्सा कितना है?
256 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
यदि किसी संख्या के 20% को 84 में जोड़ा जाए, तो परिणाम वही संख्या होती है। उसी संख्या का 65% क्या होगा?
257 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
चतुर्भुज PQRS में, ∠R और ∠S के समद्विभाजक बिंदु T (चतुर्भुज के अंदर) पर मिलते हैं और ∠STR = 24° है। यदि ∠P और ∠Q का अनुपात 3:5 है, तो ∠Q और ∠P के मापों का अंतर क्या है?
258 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
X लोगों को 28 दिनों में एक काम पूरा करने का ठेका दिया गया। 5 लोग बीमारी के कारण काम पर नहीं आए, और बाकी लोगों ने 30 दिनों में काम पूरा कर लिया। X का मान क्या है?
259 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
150 खिलाड़ियों के एक समूह में, जिनमें पुरुष और महिलाएँ दोनों शामिल हैं, 58% पुरुष हैं। पुरुष खिलाड़ियों का औसत वजन 82 किलोग्राम है, जबकि महिला खिलाड़ियों का औसत वजन 72 किलोग्राम है। समूह के सभी खिलाड़ियों का औसत वजन (किलोग्राम में) ज्ञात कीजिए।
260 Mixed Moderate PYQ
+1.0 -0.33
यदि \( \cos \alpha = \frac{5}{13} \), जहाँ \( \alpha \) न्यूनकोण है, तो \( \sec \alpha - \tan \alpha \) का मान ज्ञात कीजिए।